A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

लाडली बहिण ई केवाइसी पोर्टल 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा

महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहिणों को अंतिम अवसर प्रदान किया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 07 फरवरी2026
नागपुर =====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र लाडली बहिण योजना में ई केवाइसी के दौरान हुई तकनीकि गलतियों के कारण जिन महिलाओं की लाडली बहिण किश्त रूक गई थी, उन्हें अब सरकार ने एक बार अंतिम अवसर दिया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लाडली बहिण ई केवाइसी के पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया गया है। यह पोर्टल 31 मार्च 2026 तक के लिए खुला रहेगा। लाडली बहिण योजना मे यह बात सामने आई थी कि कई महिलाओं ने 31 दिसंबर 2025 तक ई केवाइसी पूरी कर ली थी परंतु फार्म भरते समय मे कुछ गलती रह गई। शासन के नियमानुसार लाभार्थी परिवार मे कोई भी सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी नहीं होना चाहिए, इस विकल्प को चुनते समय जानकारी गलत दर्ज हो गई थी जिससे सिस्टम ने लाडली बहिणो को आपात्र मान लिया और उनकी लाडली बहिण की मिलने वाली राशि को रोक दिया गया था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!