A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशस्थानीय समाचार

उबोरा में निःशुल्क आयुष शिविर का आयोजन, 92 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार और जागरूकता के उद्देश्य से ग्रामीणों को मिली निःशुल्क चिकित्सा व औषधि

निवाड़ी,उबोरा।
आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालनालय आयुष, भोपाल (मध्य प्रदेश) तथा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम उबोरा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेद औषधालय तरीचरकला द्वारा किया गया।

इस निःशुल्क आयुष शिविर में कुल 92 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुष औषधियां प्रदान की गईं।

शिविर में स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग, आमवात, उदर रोग, चर्म रोग, कास रोग, प्रतिश्याय (जुकाम) सहित अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों का उपचार किया गया।
इसके साथ ही रोगियों की बीपी जांच की गई तथा आहार-विहार संबंधी परामर्श दिया गया।

विशेषज्ञों द्वारा बसंत ऋतु में होने वाले रोगों से बचाव, संतुलित आहार एवं कुपोषण से बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमनारायण अहिरवार, कंपाउंडर  के.के. वर्मा एवं दवसाज प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए इस पहल की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!