A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीसीटीवी में कैद हुआ साहसिक पल आरपीएफ जवान ने बचाई महिला यात्री की जान

 

आरपीएफ जवान की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, महिला यात्री की जान बची

भभुआ रोड (कैमूर), 09 फरवरी 2026 :

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आज भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

आज दिनांक 09.02.2026 को गाड़ी संख्या 12307 अप (हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस) भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या–2 से समय 09:08 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान कोच संख्या S/4 से एक महिला यात्री चलती गाड़ी से उतरने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गई और प्लेटफार्म व गाड़ी के बीच फंसने की आशंका उत्पन्न हो गई।

मौके पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ आरक्षी कैसर जमाल खान ने असाधारण सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तत्काल महिला यात्री को संभाला और उसे गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बचाई गई महिला यात्री की पहचान रुबेदा खातून (उम्र 25 वर्ष), पति अलीशेर अंसारी, निवासी ग्राम लोहलन, थाना चांद, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। महिला यात्री भभुआ से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) दवा लेने के लिए जा रही थीं। उनके पास वैध रेल टिकट संख्या 40817041 मौजूद था।

घटना की सूचना पर महिला के परिजन आज़ाद अंसारी (मोबाइल नंबर – 7545857492) मौके पर उपस्थित थे। आरपीएफ की देखरेख में महिला यात्री को उसके परिजनों के साथ दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रूप से चढ़ाकर रवाना किया गया।

आरपीएफ आरक्षी कैसर जमाल खान की यह त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के उद्देश्यों को साकार करती है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा व साहस की सराहना की जा रही है।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!