A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया, राज्य मंत्री ने कहा कि आपका आशीर्वाद हम लाखों कार्य कर्ताओं पर ऐसे ही बना रहे ऐसी कामना करता हूं,

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया, IMG 20260308 WA0049 IMG 20260308 WA0047 1 IMG 20260308 WA0045 IMG 20260308 WA00451 IMG 20260308 WA0051राज्य मंत्री ने कहा कि आपका आशीर्वाद हम लाखों कार्य कर्ताओं पर ऐसे ही बना रहे ऐसी कामना करता हूं,

सुनील सैनी ने कहा हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के आशीर्वचन एवं ऊर्जावान संबोधन ने हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित रूप से वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी उत्तराखंड प्रदेश की देव तुल्य जनता का फिर से हमें आशीर्वाद मिलेगा। प्रदेश सरकार के इस विशाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए हैं। इनमें देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) पारित करना, सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना, धर्मांतरण रोकथाम कानून, और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना आदि ऐतिहासिक कार्य किए गए l

Back to top button
error: Content is protected !!