A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

विजय राघव गढ़ में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का आगमन

50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई सौगात

 

कटनी

विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 फरवरी को विजयराघवगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के विशेष आमंत्रण पर मुख्यमंत्री यहाँ आयोजित होने वाली ‘विशाल आभार रैली’ में शिरकत करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र की 50 हजार एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने की खुशी में किसानों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

हाल ही में भोपाल में विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। पाठक लंबे समय से बाणसागर बांध के जल का लाभ विजयराघवगढ़ के खेतों तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत थे। उनके आग्रह पर जल संसाधन विभाग ने सर्वे कर डीपीआर तैयार की, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद विजयराघवगढ़ विधानसभा में विकास की नई गंगा बहेगी ‘धनवाही’ एवं ‘बरही’ सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं के माध्यम से प्रेशर पाइप द्वारा सीधे खेतों तक पानी पहुँचेगा लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत वाली इन योजनाओं से कटनी जिले की 30 ग्राम पंचायतों और मैहर जिले के 7 गांवों की 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!