A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवाएं देना सुनिश्चित करें

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में होटल बेतवा रिट्रीट, ओरछा सभागार में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सुशासन, कानून व्यवस्था, कृषि योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा नगरीय विकास सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🔹 सीएम हेल्पलाइन और सुशासन पर सख्ती
कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

राजस्व वसूली में तेजी लाने, GIS मैप में डायवर्टेड भूमि चिन्हित कर संशोधित मांग कायम करने तथा शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में हितग्राहियों को मिले, यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। MP e-Seva पोर्टल पर आगामी तीन माह में 1700 सेवाएं ऑनबोर्ड करने की जानकारी देते हुए समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🔹 कानून व्यवस्था एवं रोड सेफ्टी
स्कूलों और कॉलेजों में महिला अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, ड्रग्स व नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा इंडस्ट्रियल क्षेत्रों के खाली भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए।
सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य पालन, ब्लैक स्पॉट सुधार, राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार तथा सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया।

🔹 कृषि वर्ष 2026 पर विशेष फोकस
प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” घोषित किए जाने के संदर्भ में कलेक्टर ने फसल विविधीकरण, मिलेट्स, अनुसंधान एवं डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिले में प्राकृतिक खेती क्लस्टर विकसित कर कृषकों को प्रोत्साहित करने, विशेषज्ञों की संगोष्ठी आयोजित करने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पराली जलाने की घटनाओं पर कठोर नियंत्रण, इन-सीटू एवं एक्स-सीटू तकनीक के माध्यम से नरवाई प्रबंधन, उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण तथा सीबीजी और पैलेट प्लांट तक पराली पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 स्वास्थ्य एवं पोषण की गहन समीक्षा
सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत जिला पोषण समिति की नियमित बैठक, SAM/MAM बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रत्येक गर्भवती महिला का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं उपचार, ब्लड स्टोरेज यूनिट की उपलब्धता तथा मातृ-शिशु मृत्यु की अनिवार्य समीक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

सिकल सेल रोगियों के लिए निःशुल्क उपचार, औषधि एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 नगरीय विकास एवं अन्य निर्देश
पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के लंबित प्रकरणों के निराकरण, अनधिकृत कॉलोनियों की रोकथाम, डॉग बाइट व आवारा मवेशियों के प्रबंधन तथा शुद्ध पेयजल वितरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निर्माणाधीन रामराजा लोक परियोजना में तेजी लाने को कहा गया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!