A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसड़क परिवहनसमाचारस्थानीय समाचार

मकराना रेलवे ओवर ब्रिज मामला

प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक दुपहिया वाहनों के लिए खुला रास्ता

 

डीडवाना कुचामन जिले में मकराना रोड मंगलाना पर स्थित गुढ़ा आर ओ बी एक हिस्सा झुक गया है इससे किसी बड़े हादसे होने का खतरा बना हुआ है पहले लोगों की शिकायतों के बाद ब्रिज के दोनों ओर बोर्ड लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। हालांकि इसके बावजूद कुछ भारी वाहन जैसे ट्रक डंपर बस स्कूल बस अभी भी ब्रिज से गुजर रहे।

मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ब्रिज के मार्गो पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया

रात में मकराना डीवाईएसपी विक्की नागपाल खुद मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद करवाया अब केवल छोटे वाहन और मोटरसाइकिल ही ब्रिज से गुजर सकते हैं। वृत्त अधिकारी ने बताया कि जीवन अमूल्य ऐसे में जोखिम कि नहीं लिया जा सकता। लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्रिज की मरम्मत के लिए विभिन्न टीमों और कंपनियों से बातचीत की जा रही है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों का चयन किया गया है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!