A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नरयावली कॉलेज को मिली 414.55 लाख की अतिरिक्त सौगात, बनेगा भव्य भवन

IMG 20260311 WA0060सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासकीय महाविद्यालय नरयावली के निर्माण कार्य हेतु संशोधित प्रशासनिक अनुमति जारी कर दी है। ज्ञातव्य हो कि इस कार्य की मूल स्वीकृति 29 जून 2021 को 434.78 लाख रुपये के साथ मिली थी। विधायक लारिया लगातार इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे थे और सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे थे। फलस्वरूप, अब इस बजट को बढ़ाकर 849.33 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी शासन द्वारा 414.55 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के भवन संभाग के माध्यम से होने वाले इस निर्माण कार्य में अब निम्नलिखित सुविधाएं शामिल होंगी:महाविद्यालय का नया भव्य मुख्य भवन।,छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त भवन।परिसर की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल का निर्माण।*इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि नरयावली क्षेत्र में शिक्षा की राह अब और आसान होगी। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक संसाधनों युक्त कैंपस मिलेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और नागरिकों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि इससे आने वाले वर्षों में नरयावली कॉलेज एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में उभरेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!