A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

तपोभूमि देवबड़ला में 13 फरवरी से महाशिवरात्रि मेला प्रारंभ

प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 3:00 तक शिव महापुराण कथा पंडित श्री राजेश शर्मा जी के मुखारविंद से होगा

तपोभूमि देवबड़ला में 13 फरवरी से महाशिवरात्रि मेला प्रारंभ होगा

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल वा पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में 13 फरवरी से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी बंधु माताएं सादर आमंत्रित है मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगतजी ने कहा बाबा विलवैश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होने जा रहा है विगत तीन दशक से महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन होता आ रहा है जिसमें लगभग 2 लाख श्रद्धालु धर्म लाभ लेने आते हैं देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया प्रतिदिन सुबह 9:00 बाबा के अभिषेक व पूजा अर्चना होगी एवं दोपहर 12:00 से 3:00 तक शिव महापुराण कथा पंडित श्री राजेश शर्मा जी के मुखारविंद से होगा मेला समिति द्वारा लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है किंतु सुलभ शौचालय, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से क्षेत्र की सबसे बड़ी धरोहर आज भी वंचित है हालांकि चार दशक की लंबी मशक्कत के बाद यहां पर पक्की सड़क का निर्माण हुआ है इतने लंबे समय के बाद पहली बार महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालु पक्की सड़क से चलकर मेले में पहुंचेंगे हालांकि सुलभशौचालय के लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय मनोहर ऊंटवाल द्वारा 15 लाख की राशि ग्राम पंचायत बिलपान के खाते में 4 साल पहले ही दी जा चुकी है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ है हमेशा ही शिवरात्रि मिले एवं तीज त्यौहार व अमावस्या पर श्रद्धालुओं को सुलभ शौचालय बिजली पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है

Back to top button
error: Content is protected !!