A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पाली में पुलिस फायरिंग में एक युवक कि मौत

पाली में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत पाली। एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स ने ड्रग्स होने के शक में गुरुवार रात दो स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। इस दौरान खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो तो फरार हो गई जबकि, दूसरी स्कॉर्पियो को रोकने के लिए टीम ने उसके के पहियों के आगे स्ट्रीक डालकर गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया। इसके बाद द गाड़ी के रूकते ही पर उसमें सवार युवक ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में ANTF टीम ने भी फायर किया जिसमें कार में सवार एक युवक के सीने में गोली लग गई। घायल को पुलिस टीम नजदीक के जोजावर हॉस्पिटल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार खिंवाड़ा थाना पुलिस ने गाड़ी में बैठे एक और एक युवक को हिरासत में लिया है। पूरे मामले का अभी पुलिस में खुलासा नहीं किया है, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

HADMAT SINGH RATHORE PALI RAJASTHAN

मैं प्राइवेट ट्रीटमेंट प्लांट में सर्विस करता हूं वह सोशल वर्क भी करता हूं
Back to top button
error: Content is protected !!