?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां के भक्त जोत लेने के लिए पावागढ़ हुए पैदल रवाना, नगरवासियों ने किया स्वागत और दी शुभकामनाएं

अमित पाटीदार/ सारंगी

चैत्र नवरात्रि को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को मां के 30 भक्त गुजरात के पावागढ़ स्थित मां महाकाली के दरबार से अखंड ज्योत लेने के लिए पैदल रवाना हुए।

IMG 20260312 WA0025 1

रवाना होने से पहले सभी भक्तों ने अंबे माता मंदिर और बस स्टैंड स्थित माताजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नगरवासियों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यह पैदल यात्रा पिछले 17 वर्षों से लगातार जारी है। मां के भक्त पावागढ़ पहुंचकर वहां मंदिर में जल रही अखंड ज्योत से ज्योत प्रज्वलित करेंगे और उसे लेकर पैदल यात्रा करते हुए 19 मार्च को एकम के दिन सारंगी पहुंचेंगे। इसके बाद इस अखंड ज्योत की स्थापना माताजी मंदिर में की जाएगी।

IMG 20260312 WA0023

नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तजन मां की भक्ति में लीन रहेंगे। सारंगी पहुंचने पर अखंड ज्योत और सभी पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस बस स्टैंड माताजी मंदिर से गायत्री माता मंदिर तक निकाला जाएगा, जहां अखंड ज्योत का विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!