A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को मिला उपचार

IMG 20260313 WA0074 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है। डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!