
सुरेन्द्र दुबे 9425179527 सीहोर एसडीएम ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबजारी को रोकने के लिए सिलेंडर गोदामों का किया निरीक्षण
वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण, आयात में हुई रूकावट की देखते हुये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को की जाए।
इसी क्रम में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से आष्टा एसडीएम श्री नितिन टाले, आष्टा थाना प्रभारी तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा एलपीजी वितरकों के साथ बैठक आयोजित की गई और कमर्शियल एवं घरेलू सिलेंडरों के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की कोई जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आष्टा के अनेक गैस एजेंसियों के गेादामों का भी निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि ऑयल कंपनी द्वारा अवगत कराया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अतिरिक्त किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, बल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी। इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं का आकलन भी किया जा रहा है जिससे कि सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति की जा सके। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक सेवाएं जैसे पुलिस, सीआरपीएफ, डिफेंस इस्टेबिलिशमेंट जेल इत्यादि में निर्वाध रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु इन संस्थाओं का भी आकलन कराया किया जा रहा है। यह जानकारी मात्र आंकलन सुनिश्चित करने के लिए संकलित कराई जा रही है ताकि इसके माध्यम से आने वाले समय में आपूर्ति की सुनिश्चितता करने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा सके।



