A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

थाना में बंद 151 के आरोपी ने लगाई फांसी

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* छतरपुर जिले के राजनगर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ थाने में बंद धारा 151 के एक आरोपी ने लॉकअप के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को शांति भंग की आशंका (धारा 151) के तहत गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते लॉकअप के भीतर ही फांसी लगा ली। जैसे ही पुलिस स्टाफ की नजर उस पर पड़ी, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे ‘मृत घोषित’ कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!