पीलीभीत: जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी अर्शी खातून के बैंक खाते में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए। यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा की रिपोर्ट के बाद उजागर हुआ, जिसमें संदिग्ध लेनदेन की जानकारी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दी गई।
जांच में पता चला कि अर्शी खातून का खाता जून 2025 में खोला गया था और दिसंबर 2025 तक इसमें कुल 1,01,95,135 रुपये का लेनदेन किया गया। यह राशि पूरी तरह से सरकारी खातों से ट्रांसफर की गई थी। आरोपी इल्हाम शम्सी पिछले आठ वर्षों से जनता इंटर कॉलेज, बीसलपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं और DIOS कार्यालय में वित्तीय व्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण पटल पर तैनात थे। उन्होंने इसी पद का दुरुपयोग कर विभागीय खातों में हेरफेर की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शम्सी और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। वरिष्ठ कोषाधिकारी की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि शम्सी ने सरकारी वित्तीय प्रणाली की कमजोरी का लाभ उठाकर यह घोटाला किया। अब पुलिस और वित्तीय विभाग की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह मामला शिक्षा विभाग में वित्तीय पारदर्शिता की कमी और प्रशासनिक निगरानी की अनदेखी को उजागर करता है।
फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, आज महाशिवरात्रि का पावन दिन है
15/02/2026
अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता जसो रोड मुक्तिधाम फकीर टोली ने आज फिर किया आंसू पोछने का काम
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि उनकी याद में मनाया काला दिवस(ब्लैक डे)
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ शिव मंदिर परिसर गोला में विधायक के चाचा के परिवार द्वारा शिव मंदिर परिसर में नगरपालिका के प्रशासनिक बैनरों जो कि कैम्प कार्यालय व श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने वाले अन्य बैनरों को फाड़ा गया यूपीपीसीएल के जे इ के साथ भी हुयी मारपीट।
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली में निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात
15/02/2026
शिव ही सत्य है, शिव अनंत है,शिव अनादि है, शिव भगवंत है,शिव ही ओमकार है,शिव ही ब्रह्मा है, शिव ही शक्ति हैं, शिव भक्ति है
15/02/2026
बालोतरा: विद्या के मंदिर में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी, क्या यही है शिक्षा का स्वरूप?
15/02/2026
थाना में बंद 151 के आरोपी ने लगाई फांसी
15/02/2026
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक टिकट जारी
15/02/2026
जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट तथा उद्यानिकी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!