अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) वेस्टइंडीज की टीम लगातार तीसरी बार जीतकर सुपर-8 में पहुंची

वेस्टइंडीज टीम ने नेपाल की टीम को 9विकेट से हरा दिया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 15फरवरी 2026
* खेल समाचार *
सभी देशवासी माताओं बहनों भाईयों को महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐ बधाई। ।
==================

—-> आज रविवार 15 फरवरी को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) का मै मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेला गया। आज खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 133रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 15•2 ओवर के खेल में एक विकेट खोकर नेपाल के134 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। नेपाल और वेस्टइंडीज दोनों टीमें ग्रूप सी में हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद अर्धशतक पूरा किया। कप्तान शाई होप ने 44गेदों पर नाबाद 61रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से शिनरोन हेटमायर ने नाबाद 46रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 22रन बनाए। नेपाल की ओर से नंदन यादव ने एक विकेट लिया। टी20 विश्व कप मैच के इतिहास में नेपाल के लिए अर्धशतक बनाने वाले दीपेन्द्र सिंह ऐरी दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज की टीम तीन बार लगातार जीतते हुए टी20 विश्व कप के सुपर8 में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। वेस्टइंडीज की टीम ने आज रविवार 15 फरवरी दिन के पहले मैच में नेपाल की टीम को 9विकेट से पराजित कर दिया है। नेपाल की टीम लगातार तीसरा मैच हारते हुए सुपर-8 से भी बाहर हो गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!