A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

*23 फरवरी को गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित*

गढ़वा। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 संपन्न कराया जाना है।

  • संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 संपन्न कराया जाना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत एवं मझिआंव नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु मतदान दिनांक 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।*

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना के अनुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अवसर पर गढ़वा जिला के उपर्युक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों में दिनांक 23 फरवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतः संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय/सार्वजनिक प्रतिष्ठान उक्त तिथि को बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Back to top button
error: Content is protected !!