A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन समारोह पूर्वक हुआ सम्पन्न हुआ

जानाबाजार सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। समरोह सम्बोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक अवनीश पांडेय ने कहा अनुशासन से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है।इस लिए सभी छात्र छात्राओ को अनुशासन का पालन करना चाहिए। थाना क्षेत्र हैदरगंज अंतर्गत स्थित
कल्पना शिक्षण-प्रशिक्षण पी.जी. कॉलेज, सरायमनोधर, अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तारुन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री फयाराम वर्मा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यमुना प्रसाद तिवारी ने की।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री फयाराम वर्मा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री अवनीश पांडेय की विशेष उपस्थिति रही। दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी श्री बजरंग उपाध्याय एवं श्री राहुल यादव ने शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण आचार्य योगेश कुमार शुक्ल, डॉ. विपुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, विनोद कुमार शुक्ल, रेखा मिश्रा, मीना तिवारी, आलोक यादव, दिनेश त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!