अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 विश्व कप- आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया

आस्ट्रेलिया टीम 20ओवर में 181 रन पर आल आउट हो गई

Vandebharatlivetvnews- Nagpur(MH)
सोमवार 16 फरवरी 2026 टी20 क्रिकेट विश्व कप(पुरुष वर्ग) श्रीलंका/ आस्ट्रेलिया मैच
============

—-> आज 16 फरवरी सोमवार को टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग), का 30 वां मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच शाम को सात बजे शुरू हुआ। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। आस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाकर आल आउट हो गई और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 182 रन बनाने का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम मैच खेलते हुए 8 ओवर के बाद एक विकेट खोने के बाद 76 रन बनाई, इस समय पर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस मैदान पर खेल रहे थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए पचास रनों की साझेदारी पूरी की । कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हो गए उन्हें मार्क्स स्टोयनिस ने नाथन एलिस के हाथों कैच आउट करवाया। आस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 56 रन और मिचेल मार्श ने54रनों की पारी खेली। और दोनों ने ही शतकीय साझेदारी भी पूरी की। आज खेले गए मैच मे श्रीलंका और आस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं-: आस्ट्रेलिया की टीम से-; मिचेल मार्श-कप्तान, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनाली, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा। । श्रीलंका की टीम-: दसुन शनाका- कप्तान, पथुम निसाका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालगे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना ।। श्रीलंका की टीम पॉवर प्ले तक 61 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 13वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कुसल मेंडिस 51 रन पर आउट हो गए, उन्हें मार्क्स स्टोयनिस ने कूपर कॉनोली के हाथों से कैच आउट करवया । श्रीलंका की टीम इस समय पर पूरे फाॅर्म में है। श्रीलंका की टीम अपने दोनों ही मैच जीतकर ग्रूप बी की पाॅइटस टेबल में नंबर एक पर बनी हुई है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड की टीम को 20रन और फिर ओमान की टीम को 105रनों से पराजित किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन से हारने के बाद आस्ट्रेलिया टीम इस मैच में जीत की नजर से मैदान में उतरी। श्रीलंका ने 15 ओवर में दो विकेट के बाद 141रन बनाए निसांका ने अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका ने ’17वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 169रन पूरे किए। । श्रीलंका ने 17•1 ओवर मे दो विकेट के नुकसान पर 173रन बनाए। यहां पर मैच जीतने के लिए श्रीलंका को 9रन की जरूरत थी। श्रीलंका की टीम ने 18•0ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 184रन बना लिए हैं।श्रीलंका की टीम ने आस्ट्रेलिया के 182 रनों का लक्ष्य 18ओवर में दो विकेट पूरा कर लिया। पथुम निसांका ने 52′ गेदों पर नाबाद 100रनों की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 51रन बनाए। मार्क्स स्टोयनिस को दो विकेट मिले। आस्ट्रेलियाई टीम को जबरदस्त झटका लगा। टी20 विश्व कप 2026 पुरुष वर्ग के मैच मे आस्ट्रेलियाई टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। आज सोमवार को तीसरे मैच मे श्रीलंका की टीम ने आस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई है आस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदें अब जिम्बाब्वे की टीम की हार पर टीकी हुई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!