
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पंचायत एवं ग्रामीण विकास मध्यप्रदेश शासन मध्यप्रदेश डे-एसआरएलएम द्वारा सागर में विकासखण्ड/संकुल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है किया जा रहा है। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण एवं स्नातक / आई.टी.आई. शैक्षणिक योग्यता प्राप्त बेरोजगार युवक एवं युवतियां पात्र होंगी। आवश्यक दस्तावेज- अंकसूची की फोटोकॉपी, तीन पासपोर्ट साई फोटो बी.पी.एल. सूची में यदि नाम है तो उसकी फोटोकॉपी। रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों के लिए उपस्थित कंपनियों के द्वारा मेला स्थल पर ही साक्षात्कार कर चयन किया जावेगा एवं मेला स्थल पर ही कंपनियों द्वारा कंपनी की प्रोफाइल (विस्तृत जानकारी) दी जावेगी, एवं कंपनियों द्वारा इच्छुक बेरोजगारों का चयन किया जावेगा।निर्धारित कार्यक्रम*
खुरई 18.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, कुमरोल
मालथौन 19.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, उजनेट
राहतगढ 20.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, ईशुरवारा
बीना 21.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, आगासोद
सागर 22.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, डुगासरा
जैसीनगर 23.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, सेमाढाना
रहली 24.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, चांदपुर
शाहगढ़ 25.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, हीरापुर
बंडा 26.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, बहरोल
केसली 27.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, देवरी नाहरमउ
देवरी 28.02.2026 ग्राम पंचायत भवन, कासखेडा





