A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रांची जिले के बुढ़मू में प्रखंड मुख्यालय पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, कांके विधायक सुरेश बैठा ने की शिरकत।।

IMG 20260315 WA0367 IMG 20260315 WA0366रांची जिले के बुढ़मू में प्रखंड मुख्यालय पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, कांके विधायक सुरेश बैठा ने की शिरकत।।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

रांची बुढ़मू। रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय में रविवार को पवित्र रमजान माह के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अंजुमन के सदर शमीम बड़ेहार की ओर से किया गया। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कांके विधायक सुरेश बैठा और विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इफ्तार से पहले सभी ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। इसके बाद सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया।

शमीम बड़ेहार ने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। वहीं विधायक सुरेश बैठा ने भी लोगों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

इफ्तार पार्टी में प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अंजुमन कमिटी के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सौहार्द और भाईचारे से सराबोर रहा।

इस अवसर पर प्रखंड अंजुमन के सेक्रेट्री नईम अंसारी, खजांची अकिल खान, जनरल सेक्रेट्री नूरुल होदा, मौलाना साबिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, प्रखंड अध्यक्ष खलारी साबिर अंसारी, मिंटू सिंह, सदन साहू, अमन राज, हाफिज, अरशद, अंसारुल, कुदूस, अब्रार खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!