A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाधार्मिकमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में गूंजी ‘हिन्दू गर्जना’: टाइगर राजा सिंह ने भरी हुंकार, बोले- ‘जातियों में न बंटें, हिंदुत्व के लिए एकजुट हों’

वन्दे भारत लाइव टी वी से आकाश ताम्रकार की रिपोर्ट छिंदवाड़ा/ – शौर्य और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर छिंदवाड़ा की धरा एक ऐतिहासिक गौरव की साक्षी बनी। बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘हिन्दू गर्जना रैली’ और ‘विशाल हिन्दू धर्मसभा’ के माध्यम से समूचे जिले में हिंदुत्व का शंखनाद किया गया।

 

इस भव्य आयोजन के मुख्य आकर्षण प्रखर वक्ता और हिंदुत्व के सशक्त हस्ताक्षर टाइगर राजा सिंह रहे, जिन्हें सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।केसरिया रंग में रंगा शहर, जयघोष से गूंजा आकाशरैली का शुभारंभ दादा धूनी वाले मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां हजारों की संख्या में सनातनी बंधु पारंपरिक वेशभूषा और भगवा साफे में एकत्रित हुए।हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर जय श्रीराम और जय शिवाजी महाराज के नारों के साथ जब शौर्य यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, तो समूचा शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। बजरंग दल के जिला संयोजक नरेन्द्र पटेल ने कहा, “वीर शिवाजी हमारा स्वाभिमान हैं।

 

यह रैली छिंदवाड़ा में हिंदुओं को संगठित करने और भगवा परचम लहराने का एक पावन प्रयास है।

 

“पोला ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब:

राजा सिंह के तीखे तेवरदशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) में आयोजित धर्मसभा में टाइगर राजा सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जमकर हुंकार भरी। उन्होंने मुगल शासकों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “औरंगजेब और टीपू सुल्तान राजा नहीं, बल्कि शैतान थे।” वहीं, शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और माता जीजाबाई के बलिदानों को याद कर युवाओं में जोश भरा।

 

भाषण के मुख्य बिंदु

एकजुटता का आह्वान “हिंदू समाज जातियों में बंटना बंद करे। अगर आज नहीं सुधरे, तो आने वाला समय कठिन होगा।युवतियों को नसीहत “हमारी बहन-बेटियां रील बनाने के बजाय तलवारबाजी सीखें और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहें।”विपक्ष पर प्रहार उन्होंने ओवैसी बंधुओं पर तीखा हमला बोला और हिंदुओं को भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह किया।अल्पसंख्यक होने का डर पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंदू संगठित नहीं हुए, तो स्थितियां भयावह हो सकती हैं।

 

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रैली मार्ग से लेकर सभा स्थल तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन समिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

 

“हम हिंदू शौर्य शक्ति के सिंधु हैं। आज की यह गर्जना केवल एक रैली नहीं, बल्कि हिंदू स्वाभिमान की जागृति है।”

 

नरेन्द्र पटेल, जिला संयोजक, बजरंग दल

 

 

AKASH TAMRAKAR Chhindwara mp

I am a News Report in Madhya Pradesh and News Channel work for Vande Bharat news Agency.
Back to top button
error: Content is protected !!