
**महासमुंद में 18 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का ऐलान मोक्ष कुमार प्रधान जिला पंचायत सदस्य ने दी जानकारी**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार
देश का सबसे बड़ा मुद्दा मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत 18 फरवरी को महासमुंद कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दोपहर 1 बजे प्रस्तावित इस कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार की इस प्रतिक्रिया पर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार का मजबूत आधार है। योजना में किए जा रहे बदलावों से गांवों में काम के अवसर और मजदूरी भुगतान दोनों प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका संकट में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
प्रदर्शन के दौरान “VB-GRAM-G” विधेयक को वापस लेने तथा मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार तक ज्ञापन भेजा जाएगा।यह आंदोलन मजदूर हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम है।






