मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगवा का औचक निरीक्षण।

Oplus_131072

सिंगरौली: कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगवा का औचक निरीक्षण।

अनिमिया पिड़ित गर्भवती महिलाओं के प्रकरणो का नियमित फालोअप कर करे सम्पूर्ण उपचारः-श्री गौरव बैनल

सिंगरौली 17 फरवरी 2026:– कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा आज बरगवा स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, एएनसी क्लीनिक, ड्रग स्टोर एवं मरीजो को उपलब्ध कराये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओ का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निरीक्षण उपरांत उपस्थित मेडिकल आफीसर को निर्देश दिए कि एएनसी रजिस्टेªसन के दौरान चिन्हित किए गये अनिमिया पिड़ित गर्भवती महिलाओं के प्रकरणो का नियमित फालोअप किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि अनिमिया से पिड़ित गर्भवती महिलाओ को आयरन सुक्रोज के सभी डोज नियमित अंतराल में दिया जायें। कलेक्टर ने ड्रग स्टोर का निरीक्षण करने के पश्चात निर्देश दिए कि ई औषधी पोर्टल के माध्यम से स्टोर में उपलब्ध दवाओ का  उचित प्रबंधन किया जायें। स्टोर मे जिन जीवन रंक्षक दवाओ की कमी है उनके पूर्ति हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करे। ड्रग स्टोर में साफ सफाई बनाये रखे तथा यह सुनिश्चित करे कि दवाओ व्यवस्थिति तरीके से संधारण रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत मरीजो के संबंध में तैयार किए जाने वाले रिकार्ड का व्यवस्थित तरीके से संधारण कर नियमित रूप से इंन्ट्री की जायें। पैथालाजी लैब द्वारा देवसर भेजे जाने वाले मरीजो के सैम्पल का मास्टर रजिस्टर तैयार जानकारी का भी रिकार्ड संधारण करे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेडिकल वेस्ट का निर्धारित गाईड लाईन के तहत शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करे। तथा बिमारियों के संक्रमण के मामले में अप्रत्यासित वृद्धि होने पर तत्काल इसकी सूचना से अवगत कराये ताकि समय पर बिमारियो के प्रभाव का नियंत्रित किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!