अन्य खबरेक्रिकेटखेलदेशनागपुरमहाराष्ट्रविदेश

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 की सात टीमें तय हो गई है।

आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 17 फरवरी 2026
*टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) *

—–> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) में सुपर-8 स्टेज की सात टीमें तय हो चूकी हैं। सुपर-8 की आखिरी टीम का निर्णय कल बुधवार 18 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान और नामीबिया के मैच से होगा। यदि पाकिस्तान की टीम मैच जीत जाती है तो टीम सुपर-8 के ग्रूप2 में पहुंच जायेगा। और यदि मैच नामीबिया जीतती है तो फिर अमेरिका ग्रूप2 में पहुंचेगा। टीम इंडिया ग्रूप-1 में रहेगी। टीम इंडिया का मूकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के साथ होगा। ग्रूप-1 मे पहले आस्ट्रेलियाई टीम के पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी, किन्तु आस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसके स्थान पर ग्रूप बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 मे जगह तय कर ली है। 07 फरवरी 2026 से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी 2026 तक ग्रूप स्टेज के मैच खेले जायेंगे। 21 फरवरी से सुपर -8 का स्टेज शुरू होगा। पहले दिन न्यूजीलैंड के साथ पाकिस्तान या फिर अमेरिका का मुकाबला हो सकता है। ग्रूप 2 मे न्यूजीलैंड के अतिरिक्त इंग्लैंड और श्रीलंका ने क्वालिफाई कर लिया है। भारत का पहला मैच सुपर-8 मे 22 और 26 फरवरी और 01 मार्च 2026, को दो दो मैच खेले जायेंगे। 20 फरवरी से 28 फरवरी तक बाकी एक एक मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहला मैच खेलेगी। 26 फरवरी2026 को टीम इंडिया का दूसरा मैच जिम्बाब्वे के साथ होगा। टीम इंडिया का अंतिम सुपर-8′ का मैच 01 मार्च 2026 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के साथ होगा। सुपर-8 में कुल 12 मैच होंगे। सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के दो ग्रूप बनेंगे, प्रत्येक टीम अपने ग्रूप में एक दूसरे के खिलाफ तीन तीन मैच खेलेगी, एक ग्रूप में छह मैच होंगे। दोनों ग्रूप की दो दो टॉप टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। 04 मार्च 2026 को टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच होगा, 05 मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम 08 मार्च 2026 को फाइनल में खेलेगी। भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!