A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

डायल 112 की साहसिक कार्यवाही से कुए में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसीनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है।सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!