
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार, 18 फरवरी 2026
किक्रेट- टी20 विश्व कप 2026( पुरुष वर्ग) मैच
==========

===> आज बुधवार 18 फरवरी को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग) का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। अभिषेक को नीदरलैंड के आर्यन दत्त ने आउट किया। अभिषेक शर्मा मैच के तीसरे ओवर में आउट किए गए। मैच में खेलते हुए ईशान किशन ने चौका मारते हुए रनों का खाता खोला।। आज खेले जा मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार हैं- भारतीय टीम-: ईशान किशन- विकेटकीपर, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव-टीम कप्तान, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंग्टन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवती, जस प्रीत बुमराह। नीदरलैंड के खिलाड़ी-: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्डस- टीम कप्तान, जाक लियोन कैशे, नुआ क्राॅस, रूलोफ वान मरव, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लीन। । मैच के तीसरे ओवर तक भारतीय टीम ने 23/2 बना लिए। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आउट। मैच के पांचवें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए, उन्हें नीदरलैंड के आर्यन दत्त ने आउट किया। ईशान किशन 18रन रन बनाए, आउट हुए। भारतीय टीम दो बदलाव करते हुए मैदान में उतरी। कुलदीप यादव के स्थान पर अर्शदीप सिंह को लिया गया। अक्षर पटेल के जगह वाशिंग्टन सुंदर को लाया गया है। भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। पाॅवर प्ले के दौरान ही भारतीय टीम के दोनों ओपनर अभिषेक और ईशान आउट किए गए। पाॅवर प्ले में भारतीय टीम ने पचास रन पूरे किए। ।। आईसीसी टी20 विश्व कप पुरुष वर्ग का मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है । मैच शाम सात बजे शुरू हुआ। भारत ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी शुरू की। भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का 36वां मैच खेला जा रहा है। भारत का तीसरा विकेट 9वें ओवर मे गिर गया। तिलक वर्मा 31 बनाते हुए आउट हुए। भारत ने दसवें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74 बना। भारतीय टीम और नीदरलैंड टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मे दूसरी बार खेल रहे हैं। इसके पूर्व वर्ष 2022 के विश्व कप में दोनों देशों की टीमों ने सिडनी मे मैच खेला था। भारत के तिलक वर्मा नौवें ओवर मे 33 रन पर आउट किए गए। टी20 के इस विश्व कप में भारतीय टीम ने अमेरिका नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम ग्रूप स्टेज में टॉप पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें काइल क्लीन ने कैच पकड़ते हुए आउट किया। भारतीय टीम ने मैच के 13•3 ओवर में 110 रन पर चार विकेट खो दिए। भारतीय टीम का स्कोर 15वें ओवर मे चार विकेट के नुकसान पर 118 रन पर पहुंचा। 16वें ओवर मे भारतीय टीम ने ’15रन बनाए। भारत का स्कोर 153रन 17वें ओवर तक चार विकेट गिरने के बाद। शिवम दुबे ने 25 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शिव दुबे का विश्व कप में यह पहला अर्धशतक है। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरू किया।। टी20 विश्व कप 2026 पुरुष वर्ग के 36वें मैच में आज भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 19•4 ओवर मे ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए हैं । नीदरलैंड को मैच जीतने के लिए 194 रन बनाने होंगे। शिवम दुबे ने अर्धशतक पूरा किया, अभिषेक एक बार फिर बिना रन बनाए आउट हुए। आर्यन दत्त को दो विकेट मिले।




