A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जिले में वैक्सीनेशन में दिख रहा किशोरी बालिकाओं में उत्साह

FB IMG 1773804342407

FB IMG 1773804354709सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। कलेक्टर संदीप जी आर की सक्रिय अपील और निरंतर प्रयासों का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिले के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर किशोरी बालिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वैक्सीनेशन केंद्रों पर बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं वैक्सीन लगवाने पहुंच रही हैं। जिससे टीकाकरण का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। कलेक्टर द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सफलता के लिए लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर समस्त एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलकर वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग कर रही है, जिससे अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। कलेक्टर द्वारा स्वयं भी लगतार वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षा मिल सके। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार यह अभियान जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें 14 से 15 वर्ष की आयु वाली किशोरी बालिकाओं को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!