A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

* होली एवं 2 अक्टूबर गांधी पुण्यतिथि में शराब बेचने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार -विजय साव

* होली एवं 2 अक्टूबर गांधी पुण्यतिथि में शराब बेचने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार -विजय साव

* होली एवं 2 अक्टूबर गांधी पुण्यतिथि में शराब बेचने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार -विजय साव*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

महासमुंद विपक्ष में रहते हुए जिस भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर अनेक धरना-आंदोलन किए, वही भाजपा अब सरकार में आते ही शुष्क दिवसों पर भी शराब दुकानें खोलने का निर्णय लेकर प्रदेश में शराब की नदिया बहाने जा रही है उक्त वक्तव्य कांग्रेस महामंत्री व पार्षद विजय साव ने कही
श्री साव ने कहा कि गांधी पुण्यतिथि और अब राष्ट्रीय पर्व होली व मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलकर राजस्व जुटाने की कोशिश भाजपा कर रही है उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान बन्द कर समाज को नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाती है, भाजपा सरकार ने गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोलकर बापू की नशामुक्ति के विचारों की हत्या की। अब होली एवं मोहर्रम त्यौहार के दिन शराबखोरी को बढ़ावा देकर शांति भंग करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस फैसले से त्यौहार के दिन नशेड़ियों का आतंक बढ़ेगा, उपद्रव होगा, शांति भंग होगी। पहले ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। अब होली पर्व पर शराब दुकान खुला तो निश्चित ही अपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी होगी। सरकार को इन महत्वपूर्ण दिनों में शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेना चाहिये।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को सरकार बनने पर छग में पूर्ण शराबबंदी करने का अश्वासन दिया था। सरकार बनने से पूर्व भाजपा के महिला मोर्चा की बहनों ने तो राजधानी में एक बड़े आंदोलन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में पूरी तरह शराब बंद कराने की मांग पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में की थी। अब उनकी अपनी सरकार है, आैर भाजपा राज में दिन ब दिन शराब दुकानों में बढ़ोत्तरी, शराब बिक्री में वृहद स्तर पर बढ़ोत्तरी तथा ड्राई के दिन भी शराब बेचने का निर्णय लिया जा रहा है। शराब के कारण आए दिन आपराधिक घटनाओं तथा महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। जिस पर भाजपा महिला मोर्चा की बहने अब खामोश हो गई हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि अब उनके सरकार में उन्हें शराब अमृत लगने लगा है। भाजपा जिस शराब को महिलाओं के लिए खराब बताकर विरोध करते थे, अब उसी शराब को ज्यादा से ज्यादा कैसे बेचे? घर-घर तक कैसे पहुँचाये, इसकी नीति बनाई जा रही है। ज्यादा शराब खपत के लिए 102 नई शराब दुकान खोल रही है। आबकारी नीति में बदलाव कर शराब पिलाने होटल, ढाबों, बार खोलने फीस में छूट दे दी। मनपसंद ऐप बनाकर शराब की ब्रांड और उपलब्धता बता रही है। इससे भाजपा की शराब के प्रति लगाव पता चलता है। वो दिन दूर नहीं है जब भाजपा सरकार सरकारी राशन दुकानों एवं छोटे-छोटे दुकानों में शराब उपलब्ध करवा दे।
साव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश नशा तस्करों का गढ़ बन गया है। अवैध शराब, नशीली वस्तुयें, ड्रग्स, कोकीन, गांजा, अफीम खुलेआम चौक-चौराहों में बिक रही है। शराब की खपत तेजी से बढ़ गई है जिसके चलते अपराध बढ़े है, सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। पहले राज्य में सात ड्राई डे निर्धारित थे, लेकिन भाजपा के बनाई नई शराब नीति में से तीन दिन होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को हटा दिया गया है। अब शराब बिक्री पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!