A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली 19फरवरी। प्रबंध समिति भारतीय विद्या मंदिर के अंतर्गत संचालित कृष्णा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया ।

पाली 19फरवरी।
प्रबंध समिति भारतीय विद्या मंदिर के अंतर्गत संचालित कृष्णा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । फ्रेशर पार्टी में ज्ञानचन्द पारख, महेंद्र बोहरा मुख्य अथिति रहे। सुनील जोशी ने बताया की इस अवसर पर कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नवप्रवेषित प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया। इस पार्टी में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशेर एवं मिस फ्रेशेर के लिए छात्रों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम राउंड में रैंप द्वितीय राउंड में टैलेंट शो तथा तृतीय राउंड में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चुनाव किया गया । इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश (CBEO & JD SIR). प्रवीण जांगिड (ADEO), चंद्रेशपाल सिंह (ADEO), भूपेंद्र ( लोढ़ा TT कॉलेज), प्रेमरतन ( लोढ़ा TT कॉलेज) उपस्थित रहे । प्रथम वर्ष से दीपक गुर्जर को मिस्टर फ्रेशेर एवं कविता को मिस फ्रेशेर चुना गया। प्रथम थम वर्ष वर्ष से संजना सारण को बेस्ट स्माइल अवार्ड, शालू चौधरी को स्टाइल आइकॉन अवार्ड, मुकेश को बेस्ट वाक अवार्ड प्रदान किये गए । कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स इवेंट REVONZA 2026 में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओ को पुरस्कृत किया ALI-MARWAN गया । इस आयोजन में सीताराम जी जोशी अध्यक्ष (PSBVM), गोरधन जोशी, डॉ हर्षवर्धन, शुभम जोशी, शिवम् जोशी, विश्वास जोशी, धीरज दवे, नविन सिंह राठौर, हिमांशु सोनी, गोविन्द खोर्वाल, जगवीर सिंह, अम्बालाल वैष्णव, हीरा लाल, भावना, उत्पल सिंह, निर्मल, कृष्णा एवं कॉलेज के सभी छात्र छात्रा उपस्तिथ रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!