A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरांचीराजनीतिराजनीति और प्रशासनराम मंदिर अयोध्यारामगढ़व्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलासंस्कृतिस्थानीय समाचार

राजकीय बंशीधर महोत्सव की तिथि घोषित करने में देरी, लोगों में नाराजगी बढ़ी

गढ़वा: जिले के श्री बंशीधर नगर प्रसिद्ध राजकीय बंशीधर महोत्सव को लेकर इस वर्ष अब तक तिथि घोषित नहीं होने से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रसिद्ध राजकीय बंशीधर महोत्सव को लेकर इस वर्ष अब तक तिथि घोषित नहीं होने से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हर साल धूमधाम से आयोजित होने वाले इस महोत्सव का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

FB IMG 1771421739258
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन, झारखंड सरकार, क्षेत्र के विधायक एवं सांसद से मांग की है कि जल्द से जल्द महोत्सव की तिथि की आधिकारिक सूचना जारी की जाए। लोगों का कहना है कि समय पर घोषणा नहीं होने से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी प्रभावित हो रही है और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


लोगों का यह भी कहना है कि राजकीय बंशीधर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, ऐसे में इसकी अनदेखी उचित नहीं है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

19032025 398 12
जनता ने मांग की है कि जिला प्रशासन, झारखंड सरकार, विधायक एवं सांसद इस मामले में जल्द पहल करें, ताकि महोत्सव का आयोजन समय पर हो सके और लोगों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!