A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग• मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद नई मतदाता सूची जारी की गई

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 21 फरवरी 2026
* छत्तीसगढ *
======

===> छत्तीसगढ प्रदेश में विगत चार महिनों से चल रही एसआईआर- मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बाद आज शनिवार 21 फरवरी 2026 को छग राज्य में भी 2026 की अंतिम मतदाता सूची चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। गत 23 दिसंबर 2025 से लेकर 22 जनवरी 2026 तक मतदाताओं के नाम जोड़ने काटने एवं संशोधन को लेकर दावे आपत्तियां लेने का कार्य किया गया। प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण 14 जनवरी 2026 तक पूरा किया गया। एसआईआर फार्म जिन मतदाताओं से वापस नही मिले उन सभी की सूची भी विधानसभावार राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। प्रत्येक जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची की दो प्रतियां, एक फोटो युक्त प्रिंटेड और एक बिना फोटो के साफ्ट काॅपी, भी उपलब्ध करवाई गई है। एसआईआर 2026 के दौरान प्राप्त मतदाताओं की नवीनतम फोटो भी मतदाता सूची में अपडेट की गई । मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्य के दौरान बीएलओ ने मतदाताओं के घर घर पहुंचकर गणना फार्म वितरण का कार्य किया, और मृत , स्थाई रूप से दूसरे जगह स्थानांतरित हुए या नकली नामों की पहचान करते हुए मतदाता सूची को अपडेट किया। छत्तीसगढ प्रदेश में भी विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। छग राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ो के अनुसार प्रदेश में 2,34,994 करीब मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छग• मे एसआईआर के के पूर्व करीब चौरासी लाख पंचानबे हजार नौ सौ बीस मतदाता थे, जो कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बढ़कर यह संख्या एक करोड़ सत्तासी लाख औईस हजार नौ सौ चौदह मतदाता हो गई है। एसआईआर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों एवं निर्धारित स्थानों पर किया गया है। इसके अतिरिक्त यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , छत्तीसगढ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। मतदातागण आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सूची में अपना देख सकते हैं। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के पीछे चुनाव आयोग का उद्देश्य यह रहा है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और अयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो पाए। एसआईआर की यह प्रकिया चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, जिसमे चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची अपडेट की जाती है। इस कार्य के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाता है, और मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी हो, या जो अन्यत्र दूसरे स्थान पर जा चुके हों, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का कार्य किया जाता है। इस कार्य के तहत मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम पते आदि में हुई त्रुटियों को भी सुधारा जाता है। इस कार्य में मतदान केंद्र अधिकारी स्वयं मतदाताओं के घर घर पहुंचकर फार्म भी भरवाने का काम करते है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!