
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 23 फरवरी 2026
नागपुर(महाराष्ट्र
=====
===-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे, के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे-स्टेशन पर सिविल कार्य के चलते टाटानगर- इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन सहित करीब नौ ट्रेनें बीस दिनों के लिए रद्द रहेंगी। गोंदिया रेलवे-स्टेशन पर प्लेटफार्म नं• 4 के वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है, और यह कार्य करीब 22 फरवरी 2026 से लेकर 03 मई तक किया जा सकता है। अभी सामने ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय आ रहा है, ऐसे समय पर ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रद्द रहने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं-: ट्रेन क्रमांक- 18109- टाटानगर- इतवारी , ट्रेन क्रमांक- 18110-इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक- 68711- डोंगरगढ़ – गोंदिया पैसेंजर, 68712-गोंदिया- डोंगरगढ़ पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 68713- गोंदिया- इतवारी पैसेंजर, ट्रेन क्रमांक 68716- इतवारी- गोंदिया पैसेंजर; ट्रेन क्रमांक 68714- इतवारी- बालाघाट पैसेंजर, 68715- बालाघाट- इतवारी पैसेंजर, 58205- रायपुर-इतवारी पैसेंजर, 58206- इतवारी – रायपुर पैसेंजर ट्रेन।

