
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
सिर पर जवारा कलश रखें महिलाएं, बाना लेकर चलते पंडा, जगह-जगह होता प्रसाद व शीतल पेयजल का वितरण और रंग-बिरंगी रोड लाइट व बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ गूंजते मातारानी के जयकारे। ये सब नजारे थे रीठी नगर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिवस शुक्रवार को निकले भव्य जवारा जुलूस के। जहां नवरात्र पर्व की नवमी तिथी को दिनभर मंदिर, दिवाले में हवन-भंडारे हुए तो वहीं घर-घर कन्या भोज के कार्यक्रम भी चलते रहे। परंपरानुसार इसी दिन नगर के हनुमानताल मोहल्ला स्थित छोटे दिवाला से शाम सात बजे जवारों का भक्तिभाव के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।
छोटे दिवाला माता मंदिर से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा का काफिला बैंड-बाजे की धुन पर मातारानी के जयकारे लगाते हुए नगर की सेठानी माता खेर माई के मंदिर पहुंचा। जहां खेर माई की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा के विशाल काफिले का जगह-जगह द्वार, पंडाल आदि लगाकर लोगों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया।
जुलूस नगर के अनेकों मार्गों में भ्रमण के साथ आस्था के प्रतीक जवारों का सिंघैया स्थित तालाब में देर रात को पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान माता काली का रूप धरे युवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खप्पर की आग के बीच तलवार लिए माता काली का नृत्य देखते ही बना। शोभायात्रा में मुकेश कंदेले, बिंजन श्रीवास, पंडा भस्सू साहू, किस्सू साहू, सीताराम पटेल, संतोष साहू, मनोज बर्मन, संजू सेन, सोनू सोनी, महेश कंदेले, ज्ञानी यादव, अज्जू पटेल, मनोज बर्मन, किशोरी पटेल, शुभम पटेल, सुरेश पटेल, दुज्जी पटेल, अनुज दुबे, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। विशाल शोभायात्रा में पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
काली माता का हुआ विसर्जन
चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर नगर के हनुमानताल मोहल्ला में स्थापित की गई माता काली की भव्य प्रतिमा का भी नवमीं पर शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। चार पहिया वाहन पर मातारानी को विराजमान कर जवारा जुलूस के आगे-आगे ढोल-नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिंघैया तालाब पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से मातारानी का विसर्जन किया गया। इस दौरान नंदू नामदेव, महेंद्र साहू, अंशु बर्मन, हेमंत सेन, प्रिंस बर्मन, आशीष राय, महेश पटेल, कंचन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
पाली में रातभर लगा रहा मेला
रीठी जनपद की ग्राम पंचायत लालपुरा के पाली गांव में विराजित भूमि प्रकट मां भगवती के मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष लगने वाला मेला भी नवरात्र पर्व की नवमीं तिथी को पूरी रात लगा रहा। क्षेत्र की प्रसिद्ध पाली वाली मातारानी के यहां आसपास के कई गांवों के जवारे जुलूस पहुंचे।
देखा गया कि सभी गांवों के जवारे एकत्रित होने के बाद उनका विसर्जन किया गया जो दूसरे दिन सुबह तक जारी रहा। मेले में भी लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के एतिहासिक मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद, सलैया पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पांडेय दल-बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे।










