A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विशेष जनसुनवाई बनी वरदान, समय, पैसा की बचत के साथ त्वरित हो रहा निराकरण

देवरी में आयोजित हुई विशेष जनसुनवाई

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा आयोजित जनसुनवाई जिले के आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। आज देवरी़ में आयोजित जनसुनवाई में आवेदनकर्ताओं, शिकायतकर्ताओं और योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। विकासखंडीय जनसुनवाई के आयोजन से जहां एक ओर आमजन के समय और पैसे की बचत हो रही है वहीं दूसरी और लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है।कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर देवरी में आयोजित विशेष जनसुनवाई में 300 से अधिक व्यक्तियों के समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया। अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि आज देवरी में आयोजित विशेष जनसुनवाई में आमजनों के 300 से अधिक अवेदनों को सुना गया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जिलेवासियों को उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर के निर्देश पर देवरी में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन से आवेदन प्राप्त किए। अधिकांश आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को निराकरण किया गया तथा अन्य आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई में एसडीएम मुनव्वर खान, तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया सहित सभी जिला विभाग अधिकारी मौजूद थे।जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जलापूर्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को सुना गया। जनसुनवाई स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सेवा का भी आयोजन किया गया जिसमें जनसुनवाई में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दावओ का वितरण भी किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!