A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

लोन के प्रेशर तनाव ने ली एक और युवक की जान

जिले के ग्राम धुनाहा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोन से परेशान युवक दिनेश गोंड पिता हनुमान दीन गोंड, निवासी धुनाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज नदी किनारे पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, दिनेश 18 फरवरी की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसका मोबाइल फोन मिलाने की कोशिश की, परंतु फोन बंद मिला। रातभर और अगले दिन तक परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
आज सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान दिनेश गोंड के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता हनुमान दीन गोंड ने बताया कि उनका बेटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोन से काफी परेशान था। किस्तों और वसूली के दबाव के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पिता का आरोप है कि कर्ज के दबाव के चलते ही दिनेश ने यह आत्मघाती कदम उठया।
ग्रामीणों ने भी बताया कि दिनेश पिछले कुछ समय से तनाव में दिख रहा था। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनूप निषाद वंदे भारत लाइव टी वी न्यूज

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!