


सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ लता वानखेड़े ने नई नियमित ट्रेन भोपाल धनबाद और भोपाल चोपन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया, जो भोपाल – विदिशा – बीना – सागर – दमोह – कटनी – सिंगरौली – चोपन – रांची होते हुए संचालित होगी। यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सागर लोकसभा के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए यह रेल सेवा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।सागर लोकसभा लगातार रेलवे विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है , बीना–कटनी तीसरी लाइन पूर्ण होने से यातायात हुआ संगम,
• अमृत भारत योजना से सागर स्टेशन का कायाकल्प
• नए प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण प्रगति पर
• मकरोनिया स्टेशन को टर्मिनस बनाने की दिशा में कार्य
• भविष्य योजना के अंतर्गत ललितपुर–सागर–छिंदवाड़ा रेल लाइन का डीपीआर भी बन रहा है ,इस अवसर पर मंच पर ADRM जबलपुर आनंद, जबलपुर मंडल के नितेश सोने ,विनोद चौकसे, आशा सिलकारी, निकेश गुप्ता एवं अक्षत चौकसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। सागर लोकसभा की जनता को इस नई सुविधा के लिए बहुत-बहुत बधाई। विकास का यह पहिया इसी तरह निरंतर चलता रहेगा।









