
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 25 फरवरी2026
* छत्तीसगढ *
=======
====-: छत्तीसगढ प्रदेश की विषणुदेवसाय सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों से चुनाव के समय किए गए वादे पर अमल करते कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छग विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने कर्मचारियों के कैशलेस योजना की औपचारिक घोषणा की । छत्तीसगढ राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के कर्माचारियों के लिए ऐक बड़ी राहत माना जा रहा है। छग राज्य कर्मचारी संघ ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। कर्मचारी संघ ने कहा है कि यह प्रदेश के कर्मचारियों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग भी थी, और इस फैसले से छग प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से प्रदेश भर के कर्मचारियों तथा उनके परिवार जनों को आपात परिस्थिति मे बिना नगद भुगतान के तुरंत इलाज की सुविधा मिल सकेगी, इससे समय पर इलाज भी हो सकेगा और आर्थिक रूप से राहत भी मिल सकेगी।













