A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर भव्य वार्षिकोत्सव में देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं शारीरिक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन पुरदिलनगर (हाथरस)। सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

(हाथरस)।

सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना “माँ सरस्वती शारदे” से हुआ। तत्पश्चात स्वागत गान “आयो रे आयो” के माध्यम से अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य हरीशंकर सारस्वत ने कराया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र कुमार यादव (प्रदेश निरीक्षक) एवं वीरेन्द्र सिंह राणा (विधायक) उपस्थित रहे।

प्रदेश निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव ने विद्या भारती के परिचय एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा एवं अनुशासन के लिए शिशु मंदिरों के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता गोविन्द जी (विभाग प्रचारक) ने भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण एवं ‘पंच परिवर्तन’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। वहीं प्रेमसिंह कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, भाजपा) ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में “देवा श्री गणेशा” एवं “कीजो केसरी के लाल” जैसे भक्ति नृत्यों ने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। वीर रस की कविताएँ “खन-खनन खनन खिंच गए खड़ग” एवं “फिर आज भुजाएँ फड़क उठीं” ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक पिरामिड निर्माण, देशभक्ति नाटक, नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक, योगासन प्रदर्शन, होली नृत्य एवं सामूहिक देशभक्ति नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “नशा बुरी बला है” जैसे प्रभावी संदेश ने सामाजिक जागरूकता का सशक्त परिचय दिया।

अध्यक्षीय आशीर्वचन में गौरीशंकर जी (एडवोकेट) ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशेष आमंत्रित अतिथियों में हर्षकांत कुशवाहा (चेयरमैन), रमाकांत (संभाग निरीक्षक), राजवीर सिंह (जिला मंत्री) एवं बंटी आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन योगेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य) एवं श्रीनिवास सिंह ने किया। समापन अवसर पर सभी कलाकारों द्वारा “वन्दे मातरम्” की सामूहिक प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

अंत में प्रधानाचार्य हरीशंकर सारस्वत ने समस्त आचार्य परिवार, भैया-बहिनों, अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में आनंद कुमार गोला, चोब सिंह वर्मा, राजेश कुमार चैचाणी, सुरेश चन्द्र आर्य, विनीत जाखेटिया, शैलेश कुमार कांकाणी, दिनेश चन्द्र गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, ईशान माहेश्वरी, सोनू व्याणी, शशिकांत भारद्वाज, सौरभ यादव, राजेश माहेश्वरी, ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश चौहान, सचिन दीक्षित, सुमित माथुर, ललित कुमार, चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, अध्यापक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।शिवकुमार शर्मा कोतवाली इंचार्ज सिंकाद्राराव, व चौकी इंचार्ज पुरदिलनगर भी उपस्थित रहे

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!