A2Z सभी खबर सभी जिले की

जीविका द्वारा बोधगया मे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति
बोधगया, 25 फरवरी 2026

जीविका द्वारा बोधगया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया

जीविका ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) अंतर्गत परियोजना कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने कहा कि “ परिवार को गरीबी से निकलने के लिए रोजगार बहुत जरुरी है। रोजगार के लिए स्किलिंग का विशेष महत्व है। यदि नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं अथवा स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उनके कौशल को निखारा जाए, तो उनके क्षमता का विकास होता है, उनके लिए अवसरों के नए दरवाजे खुल जाते हैं।”

उन्होंने सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का पंजीयन कराये एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की जानकारी दें और उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के लिए सक्रिय पहल करें।

प्रबंधक रोजगार विमलेश विक्रांत ने डीडीयू-जीकेवाई के कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार तथा सीधे रोजगार के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। सीधे रोजगार के अंतर्गत रोजगार मेले, कंपनियों से साझेदारी, सामुदायिक एवं युवा मोबिलाइजेशन ड्राइव तथा सामुदायिक संगठनों की बैठक जैसे उपायों पर चर्चा हुई। वहीं कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं द्वारा डीडीयू-जीकेवाई और रौशनी कार्यक्रम के तहत आवासीय एवं गैर-आवासीय प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण उपरांत संभावित कंपनियों में रोजगार से जुड़ाव की जानकारी दी गई। आमधनी के प्रबंधक देवेश पाण्डेय द्वारा गुजरात के एमआरएफ कम्पनी में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला के माध्यम से डीडीयू-जीकेवाई से जुड़ी जानकारियों को देना था। इसमें जिला स्तरीय प्रबंधकों, युवा पेशेवरों, सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों, रोजगार सेवा प्रदाता आमधनी के प्रबंधक देवेश पाण्डेय, ट्रेनर मनोज कुमार, जेआरपी शशि कुमार एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!