
झालावाड़ 27 फरवरी डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की जिला शाखा झालावाड़ की नवगठित जिला कार्यकारिणी में समाजसेवी एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि धनी राम समर्थ को “सलाहकार” पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है तथा शुभेच्छुओं ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।सोसायटी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धनीराम समर्थ के अनुभव, समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से संस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, जागरूकता एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है।
इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
URL Copied
2,503 Less than a minute