A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में 2026-27 में की जा रही जनगणना के संबंध में तीसरे दिन भी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

 

*हरिद्वार 27 फरवरी 2026*

 

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में 2026-27 में की जा रही जनगणना के संबंध में तीसरे दिन भी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने अवगत कराया कि आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 एवं द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 2027 में किया जाना निर्धारित है। जनपद हरिद्वार में आज तीसरे दिन भी समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी (प्र०)प्रशासन पी आर चौहान  की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आज तीसरे दिन भी कार्यशाला का आयोजन कर जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार, उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधि श्री नीरज कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-॥, अमीर आलम, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-॥ प्रशिक्षण दिया गया।

 

उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी को लैपटॉप के माध्यम से जनगणना सम्बन्धित पोर्टल पर कार्य कराया गया तथा पोर्टल पर कार्य करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। जनपद स्तर पर आयोजित उक्त प्रशिक्षण में पी०एल०शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार, नगर आयुक्त, रूडकी, श्री उत्तम सिंह, सहायक भूलेख अधिकारी, श्री नीरज कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-॥, अमीर आलम, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड- ॥ जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं जनपद के सभी जनगणना चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी व सहायक उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!