A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशशिक्षास्थानीय समाचार

चेकलिस्ट के आधार पर प्रतिदिन जनगणना कार्य सुनिश्चित करें: कलेक्टर

जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मकान सूचीकरण ब्लॉक, स्व-गणना और CMS पोर्टल पर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

निवाड़ी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सफल संचालन के लिए जिला निवाड़ी में 26 फरवरी से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 27 फरवरी को हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नवीन प्रक्रियाओं तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण ब्लॉक के गठन, स्व-गणना प्रक्रिया तथा CMS पोर्टल के संचालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को CMS पोर्टल पर यूजर क्रिएशन, सुपरवाइजर सर्किल निर्माण, ब्लॉक आवंटन, ब्लॉक फ्रीजिंग एवं मैपिंग की प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्व-गणना पोर्टल के उपयोग की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों द्वारा स्पष्ट किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व ग्राम तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड की सीमाओं को अक्षुण्ण रखते हुए ही मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए जाएं। किसी भी स्थिति में ब्लॉक का गठन तहसील, राजस्व ग्राम अथवा वार्ड की सीमा को काटते हुए नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने निर्देश दिए कि चेकलिस्ट के आधार पर प्रतिदिन जनगणना कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा फील्ड ट्रेनर्स के नाम निर्धारित समय सीमा में प्रेषित किए जाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!