A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाझारखंडमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

मझिआंव नगर पंचायत की तीसरी बार अध्यक्ष बनी सुमित्रा देवी:-समर्थकों में खुशी की लहर

मझिआंव:- मझिआंव नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के जबरदस्त चुनावी तिकड़म में सुमित्रा देवी की तीसरी बार जीत हुई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा मझिआंव:- मझिआंव नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के जबरदस्त चुनावी तिकड़म में सुमित्रा देवी की तीसरी बार जीत हुई। इस चुनाव में सुमित्रा देवी ने 3712 मौत हासिल किया। वही चुनावी टक्कर देते हुए मारुति नंदन सोनी ने 2387 मत हासिल किया। इस प्रकार सुमित्रा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मारुति नंदन सोनी को 1325 वोट से मात दिया।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 1 में प्रदीप साह ने 317 वोट लाकर तीसरी बार जीत का पताका लहराया।और सौरभ कुमार ने 264 मत हासिल किया। प्रदीप साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सौरभ कुमार को 53 वोट से मात दिया।वार्ड संख्या 2 में रेणु कुमारी ने 261 वोट हासिल किया।वही दीपक कुमार ने 199 मत प्राप्त किया। इस प्रकार रेणु कुमारी ने 62 वोट से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 में विकास कुमार उर्फ विक्की सिंह ने 421 मत हासिल किया, जबकि बसंत कुमार ने 225 वोट पर सिमट गए। इस प्रकार विक्की सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वसंत कुमार को 196 मतों से हरा दिया। वही वार्ड संख्या चार में गीता देवी ने 327 मत हासिल किया। जबकि पूर्व के दो बार के विजेता प्रत्याशी बीना देवी 304 मत हासिल की। इस प्रकार गीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीना देवी को 23 वोट से हरा दिया। वार्ड पंच में मोहम्मद आफताब खान ने 216 मत हासिल किया। जबकि पूर्व के दो बार के विजेता वार्ड सदस्य विवेक सोनी ने 196 ही हासिल कर पाए। इस प्रकार मोहम्मद आफताब उर्फ पिंटू खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक सोनी को 20 वोट से मात दिया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 6 में सुमन विश्वकर्मा,वार्ड नंबर 7 में वीरेंद्र प्रसाद, वार्ड संख्या आठ में माया पाठक,वार्ड संख्या 9 में कमला देवी वार्ड संख्या 10 में रविकांत कुमार वार्ड संख्या 11 में राधिका देवी जब की वार्ड संख्या 12 में बाल मुकुंद मेहता ने जीत हासिल किया।

Back to top button
error: Content is protected !!