उत्तर प्रदेश

गाय हमारे जीवन का बहुत बड़ा वरदान है और हमारी भारतीय सस्कृति की पहचान- अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी

*गाय हमारे जीवन का बहुत बड़ा वरदान है और हमारी भारतीय सस्कृति की पहचान- अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी*

  1. अयोध्या/अम्बेडकरनगर। गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न।
    गोसेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र, मल्लेपुर सरैया (अम्बेडकरनगर) उ.प्र के तत्वावधान में खेलईदास स्मारक राष्ट्रीय विद्यापीठ रामपुर गिरन्ट, तहसील भीटी में एक दिवसीय गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में गोवंशीय प्राणियों के प्रति जागरूकता, सुरक्षा व संरक्षण और उनके महत्व के बारें में विस्तृत चर्चा की गई। संस्थान के अध्यक्ष माननीय हनुमान प्रसाद तिवारी ने गो-आधारित विकास दृष्टि जीवन शैली को लेकर आत्मनिर्भर भारत निर्माण में प्रत्येक नागरिकों के योगदान व भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि गाय हमारे जीवन का बहुत बड़ा वरदान है और हमारी भारतीय सस्कृति की पहचान है।
    कार्यक्रम के दौरान, उपेक्षित गोवंश संरक्षण सेवा सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि गोवंशीय प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखता है बल्कि हमें स्वस्थ और समृद्ध भी बनाता है।
    इसके अतिरिक्त, गो-आधारित प्राकृतिक खेती और अर्थव्यवस्था के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। गो आधारित प्राकृतिक खेती से हम न केवल अपनी जमीन को उपजाऊ बना सकते हैं, बल्कि हमें स्वस्थ और सुरक्षित भोजन भी मिलता है। इसके अलावा, गो आधारित अर्थव्यवस्था से हम रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं।
    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रभारी सुरेश कुमार द्विवेदी द्वारा गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा गया कि थकेगें लेकिन रुकेगें नही, धीमें चलेंगें लेकिन पीछे नही हटेंगें, सेवा करेगें लेकिन दिखावे के लिए नही उद्देश्य के लिए सेवा करेगें। आगे उन्होनें कहा मै चाहता हूँ कि हमारी टीम का हर सदस्य केवल इस अभियान का कार्यकर्ता नही संदेश वाहक बनें, और जहाँ जाए, जागरुकता ले जाये, लोगों से जुड़े, समझाए, सुनें और संवाद करें।
    कार्यक्रम के समापन में ‘गोवंशीय प्राणियों की सुरक्षा, देश की शान’, ‘गोवंशीय प्राणियों की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी’, ‘गौ माता की जय, मानवता की जय’ के नारे लगाए गए और अंत में संस्थान द्वारा गौमाता की छवि युक्त पम्पलेट व चाकलेट बच्चो को वितरित किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव अनन्त प्रकाश मिश्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, शिक्षक राम भरोस, राम कुमार, श्रवण कुमार, नीरज एवं शिक्षिका रेशमा, सीता के साथ अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।

वन्देभारत लाइव टी वी न्यूज के साथ कैलाश नाथ तिवारी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!