A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

दुरेहां में उमड़ा भक्ति का जनसैलाब, श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा संपन्न

IMG 20260403 WA0012

IMG 20260403 070618

IMG 20260403 070655सतना/दुरेहां: प्रभु श्री हनुमान जी महाराज के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर दुरेहां की पावन धरा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। इस अवसर पर आयोजित भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा ने दिव्यता और भव्यता की नई ऊंचाइयों को छुआ।
कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों ने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। आभार संदेश में कहा गया कि— “शब्दों की सीमा है, पर आज दुरेहां की भक्ति असीमित थी! यह जनसैलाब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है।”
शोभायात्रा को अलौकिक बनाने के लिए पधारे हुए समस्त धर्मप्रेमियों, माताओं-बहनों, प्रबुद्ध जनों और ऊर्जावान युवाओं का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया। साथ ही, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक सेवाभावी हृदय और प्रशासन के प्रति भी आभार प्रकट किया गया।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभु श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहेगा। पूरा क्षेत्र आज ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!