अन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

जीपीएम जिला कलेक्टर एवं एसपी ने होली त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 28 फरवरी 2026
* गौरेला पेन्ड्रा मरवाही *
===========
सभी प्रदेशवासी माताओं बहनों भाईयों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं।
======================

======-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में 04 मार्च होली त्योहार को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से होली का यह पावन त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल मे मनाने की अपील की है। जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने आम नागरिको से होली का यह त्योहार हर्षोल्लास शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ मनाए जाने और जिले में आदर्श वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की मदद करने की अपील भी की है। जीपीएम पुलिस अधीक्षक खिलारी जी ने कहा है कि होली का यह पावन त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे का है। होली के अवसर पर किसी को भी जबरदस्ती रंग लगाने , हुड़दंग मचाने , शराब पीकर वाहन चलाने तेज गति के साथ बाइक चलाने और डीजे आदि पर अश्लील गीतों के बजाने और शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण को बिगाड़ने जैसे माहौल से बचने की हिदायत दी है। जिला कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन ने यह चेतावनी भी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है पुलिस प्रशासन ने सभी अभिभावकों से विशेष रूप से अपील करते हुए अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने और बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित करने को कहा है। दुपहिया वाहन चलाने के समय हेलमेट का उपयोग करने, चारपहिये वाहन को चलाते समय पर सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया है होली त्योहार के अवसर पर सभी संवेदनशील स्थलों चौक चौराहों, तथा प्रमुख बाजार के क्षेत्रो में विशेष पेट्रोलिंग मोबाईल पार्टी के साथ ही डायल -112 की भी व्यवस्था बनाई गई है। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से यह आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधी या आपात परिस्थिति की तत्काल ही नजदीकी पुलिस थाना दें या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर- 94791-90097 संपर्क किया जा सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!