
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह ईंद-उल-फितर के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना डुमरियागंज पुलिस के साथ कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त/रुट मार्च किया गया ।*
श्री शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को आगामी त्यौहार होली व रमजान माह ईंद-उल-फितर के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना डुमरियागंज पुलिस के साथ कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त /रुट मार्च किया गया तथा आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहें।






