A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बोर्ड परीक्षा 2026  को देखते हुए बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे हुए अधिकारी गण एवं कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने हेतु किया निर्देश जारी

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट:बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बोर्ड परीक्षा 2026  को देखते हुए बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे हुए अधिकारी गण एवं कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने हेतु किया निर्देश जारी उन्होंने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा केंद्र व्यवस्थापकों हेतु निर्देश जारी करते हुए कहा कि होली अवकाश दिनांक 01-03-2026 से लेकर 04-03-2026 तक घोषित है जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी भी स्थिति में ड्यूटी में लगे हुए अधिकारी गण मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा उनका फोन किसी भी स्थिति में बन्द नहीं रखना है क्योंकि किसी भी परिस्थिति में उनसे संपर्क करने पर फोन उठना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी परिस्थिति वश किसी को अगर मुख्यालय छोड़ना पड़ता है तो ऐसी स्थिति में उन्हें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी होगी बिना उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी गण मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे यह निर्णय बोर्ड परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!