A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी Uttarakhand Weather

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

            (उत्तराखंड)

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 27 फरवरी से ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी होने वाले है। पहाड़ों में जहां बारिश-बर्फवारी की आशंका जताई जा रही है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी थोड़ी ठंड देखने को मिल सकती है। इसी को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग(Aaj Ka Mausam) ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के लिए अगले कुछ घंटे भारी! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। दरअसल शुक्रवार से ही मौसम ने यू-टर्न लेना शुरू कर दिया है। जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा होने के आसार है।

28 February के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्की बारिश होने के आसार है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की आशंका जताई गई है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। यहां पर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

कैसा रहेगा 1 और 2 मार्च को मौसम? Aaj Ka Mausam

तो वहीं ऐसा ही मौसम कुछ अगले महीने यानी 1 और 2 मार्च को रहने वाला है। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है। बारिश और बर्फबारी तो नहीं देखने को मिलेगी। लेकिन ठंड में इजाफा होने के आसार है। हालांकि 3 मार्च से एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार है।

Back to top button
error: Content is protected !!